प्रतापपुर: प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नव चयनित कांग्रेस जिला महासचिव व जिला उपाध्यक्ष का किया सम्मान
प्रतापपुर (चतरा): प्रतापपुर प्रखंड के गजवा में रविवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से नव चयनित जिला महासचिव खालिद खान एवं जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल पासवान का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल पासवान ने कहा कि पार्टी ने पहले उन्हें जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी