भैयाथान: सूरजपुर: पीएसीएल चिटफंड घोटाले में पुलिस ने दो और डायरेक्टर, गुरजंट सिंह गिल और गुरूनाम सिंह को किया गिरफ्तार
सूरजपुर: पीएसीएल चिटफंड घोटाले में पुलिस ने दो और डायरेक्टर गुरजंट सिंह गिल और गुरूनाम सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों पर निवेशकों को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का आरोप है। कवर्धा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तारी हुई। इस केस में अब तक 8 डायरेक्टर पकड़े जा चुके हैं।