बांका: पीबीएस कॉलेज में अंग्रेजी के गेस्ट प्रोफेसर की नियुक्ति, छात्रों को मिली राहत
Banka, Banka | Jul 6, 2026 जिले के पीबीएस कॉलेज में पिछले कई दिनों से अंग्रेजी विषय के प्रोफेसर नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। इस समस्या को लेकर छात्र-छात्राओं में असंतोष भी देखा जा रहा था।।सोमवार को दोपहर 12:00 बजे कॉलेज के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि अंग्रेजी विषय के गेस्ट प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।