पन्ना: पवई में 'मधुशाला' पर बवाल! स्कूल और मंदिर के पास जाम, जनपद अध्यक्ष सहित रहवासियों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
Panna, Panna | Apr 8, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई में 'कंपोजिट वाइन शॉप' ने बवाल मचा रखा है। मंदिर, बैंक और पीएम श्री स्कूल के करीब स्थित इस दुकान के कारण छात्राओं का निकलना दूभर हो गया है। आज जनपद अध्यक्ष मोहनी आनंद मिश्रा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इसे हटाने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन बच्चों के भविष्य को चुनता है या शराब के रसूख को।