आरा: शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पति ने पिता व भाई के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या
Arrah, Bhojpur | Mar 23, 2024 भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि पति ने पिता व भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना अध्यक्ष रजनीकांत कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर लिया।