आरा: छोटकी सिंगही मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार छात्र घायल, भेजा गया आरा सदर अस्पताल
Arrah, Bhojpur | Mar 23, 2024 नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही मोहल्ले के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार छात्र घायल हो गया। घायल साइकिल सवार को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार साइकिल सवार मुफसिल थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी शाहिल कुमार बताया जा रहा है।