आरा: चौकीपुर से गजराजगंज ओपी पुलिस ने 170 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को की गिरफ्तार,दूसरा हुआ फरार
Arrah, Bhojpur | Mar 22, 2024 गजराजगंज ओपी की पुलिस ने चौकीपुर के समीप 170 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एक महंगी बाइक भी जब्त की गयी है। गिरफ्तार तस्कर चौकीपुर गांव निवासी अरुण कुमार है। हालांकि दूसरा तस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी है। प्रशिक्षु डीएसपी रश्मि कुमारी की ओर से गजराजगंज ओपी में प्रेस कांफ्रेंस यह जानकारी दी गई।