बालोद: रक्षित केंद्र के वार्षिक निरीक्षण में अनुशासन और सख्ती का असर दिखा, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
Balod, Balod | Apr 10, 2026 बालोद जिले में शुक्रवार सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल द्वारा रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की अनुशासनात्मक व्यवस्था, परेड की मजबूती और अधिकारियों-कर्मचारियों के टर्न आउट का बारीकी से अवलोकन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशंसा स्वरूप पुरस्कृत भी किया गया। निरीक्षण के दौरान रक्षित के