डूंगला: उत्तरवाड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर मंत्री गौतम दक ने की पूजा-अर्चना
बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उत्तरवाड़ा में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री गौतम दक ने पहुंचकर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति व विकास की कामना की।