पंजाबी बाग: निहाल विहार: पुलिस ने 900 क्वार्टर अवैध शराब के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार
बाहरी जिला की निहाल विहार थाना की पुलिस ने 3 अगस्त 2025 को गश्त के दौरान एक महिला तस्कर को पकड़ा। हेड कांस्टेबल महेंद्र, हेड कांस्टेबल मनीराम और महिला कांस्टेबल मंजू ने महादेव चौक, नाला रोड के पास एक खाली प्लॉट में कुछ भूरे रंग के डिब्बों के पास बैठी एक महिला को देखा। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया।