गोरखपुर: गोरखपुर में पड़ोसी ने इशारा करके बुलाया, शादीशुदा महिला से कहा- बेगम घर में नहीं हैं, आ जाओ तुम्हें पत्नी बनाकर रखूंगा
पीड़ित महिला ने पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए रामगढ़ताल थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया।जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।रामगढ़ताल क्षेत्र की एक कालोनी में 40 साल की महिला अपनी सास और 9 साल की बच्ची के साथ रहती हैं।पति बाहर रहकर कमाते हैं।घर के बगल में ही दूसरे समुदाय का परिवार रहता है।