दमोह: गड़ी मोहल्ला में मोहर्रम के चलते शहर गश्त के दौरान आग से स्टंट करते युवक के मुंह में लगी आग, घटना का वीडियो हुआ वायरल
Damoh, Damoh | Jun 26, 2026 दमोह गड़ी मोहल्ला में मोहर्रम शहर गश्त के दौरान आग उगलने का स्टंट करते समय एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। बताया गया कि मुंह में पेट्रोल भरकर मशाल की ओर फूंक मारते समय उसके मुंह और गले में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाकर उसे पहले स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचाया, फिर बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।