गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड में 9 अप्रैल को वाईएमडी कैंप लगेगा, एसआईएस कंपनी में नौकरी का अवसर
मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड में 9 अप्रैल को YMD कैंप का आयोजन होगा। यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रखंड कार्यालय में लगेगा। दसवीं पास, 19 से 40 वर्ष के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 15 से 24 हजार रुपये तक वेतन मिलने की संभावना है। अधिक से अधिक युवाओं से भाग लेने की अपील की गई ।