मेदिनीनगर (डालटनगंज): बेलवाटिका में ई-रिक्शा चालक ने बच्चे के गले से सोने का लॉकेट खोला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटिका में एक ई रिक्शा चालक द्वारा एक 5 साल के बच्चे को प्रलोभन देकर उसके गले से सोने का लॉकेट खोल लेने का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता पुंजल कुमार गुप्ता ने टीओपी 2 में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। बच्चे के पिता ने रविवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी की उसका पांच वर्षीय पुत्र अपने घर के पास खेल रहा था।