गौतम बुद्ध नगर: नोएडा के कारोबारी को अपनी पत्नी पर शक, कहा- साहब मेरी बीवी पाकिस्तानी जासूस है
बुधवार दोपहर 12:29 मिनट पर मामले से संबंधित जानकारी मिली है जिसमें पता चला है कि नोएडा के कारोबारी को अपनी पत्नी पर पाकिस्तानी जासूस होने का शक है। पत्नी चीन में MBBS पढ़ाई के दौरान एक पाकिस्तानी युवक से शादी कर चुकी थी और कई बार पाकिस्तान भी जा चुकी है। कारोबारी से शादी के तीन महीने बाद वह अचानक लापता हो गई।