सिंगरौली: कोयल खुथ पडरी टोला के समीप लकड़ी लेकर जा रहे बाइक सवार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर दो लोग हुए घायल
दो व्यक्ति बंधौरा प्लांट से ड्यूटी कर अपने घर करामी वापस जा रहे थे। और जैसे ही कोयल खुथ पडरी टोला के पास पहुंचे लकड़ी लेकर सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार दोनों लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जैसे ही आसपास के लोगों ने हादसे को देखा तो आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सड़क किनारे करवाया और घायलों के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद घायल के परिजन भी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया है जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।