होशंगाबाद नगर: महिला थाने के सामने कलेक्ट्रेट जाने वाली रोड के बीचो-बीच गिरी पेड़ की डाल वाहन चालक हो रहे परेशान
शनिवार को महिला थाना के सामने कलेक्ट्रेट जाने वाली सड़क पर एक पेड़ की बड़ी डाल अचानक सड़क के बीचों-बीच गिर गई। डाल गिरने से मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के बीच में डाल पड़े होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है।