Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

पूज्य महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त हुआ l #निवाड़ी_की_रोशनी #विधानसभा_निवाड़ी #niwarikiroshni #Niwari_vidhansabha #panchkalyanak #jaindharm

245 views | Prithvipur, Niwari | Apr 27, 2023

MORE NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 एवं स्वनिधि पखवाड़ा अंतर्गत पीएम स्वनिधि हितग्राहियों को लाभ वितरण
--
नगर परिषद निवाड़ी सभागार में दिनांक 07.08.2026 को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 एवं स्वनिधि पखवाड़ा (01 अगस्त से 15 अगस्त 2026) के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित पथ विक्रेताओं को ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान लीड बैंक कार्यालय से उपस्थित श्री एस.पी. समाधिया द्वारा पथ विक्रेताओं को वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, समय पर ऋण पुनर्भुगतान तथा डिजिटल लेन-देन के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों को वित्तीय रूप से सशक्त बनने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद निवाड़ी के उपाध्यक्ष श्री सत्यदेव तिवारी ने बताया कि शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से योजना का अधिकतम लाभ लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद निवाड़ी के अध्यक्ष श्री गुलाब अहिरवार ने उपस्थित पथ विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों एवं पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने सभी हितग्राहियों को योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं एवं लाभों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 50 पथ विक्रेताओं को स्वीकृत/वितरण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद श्री महेंद्र सिंह दांगी, पार्षद श्री अरविंद दांगी, पार्षद श्री गजेंद्र राय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद निवाड़ी, सिटी मिशन मैनेजर श्री अनिल झा,श्री अश्वनी नायक, श्री अंकित पटेल,श्री मति अनीशा बानो, श्रीमती गीता वाल्मीकि, श्रीमती कंचन खरे, अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगर के पथ विक्रेताओं उपस्थित रहे।

#JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #JansamparkMP #niwari

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 एवं स्वनिधि पखवाड़ा अंतर्गत पीएम स्वनिधि हितग्राहियों को लाभ वितरण -- नगर परिषद निवाड़ी सभागार में दिनांक 07.08.2026 को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 एवं स्वनिधि पखवाड़ा (01 अगस्त से 15 अगस्त 2026) के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित पथ विक्रेताओं को ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान लीड बैंक कार्यालय से उपस्थित श्री एस.पी. समाधिया द्वारा पथ विक्रेताओं को वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, समय पर ऋण पुनर्भुगतान तथा डिजिटल लेन-देन के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों को वित्तीय रूप से सशक्त बनने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद निवाड़ी के उपाध्यक्ष श्री सत्यदेव तिवारी ने बताया कि शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से योजना का अधिकतम लाभ लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद निवाड़ी के अध्यक्ष श्री गुलाब अहिरवार ने उपस्थित पथ विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों एवं पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने सभी हितग्राहियों को योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं एवं लाभों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 50 पथ विक्रेताओं को स्वीकृत/वितरण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद श्री महेंद्र सिंह दांगी, पार्षद श्री अरविंद दांगी, पार्षद श्री गजेंद्र राय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद निवाड़ी, सिटी मिशन मैनेजर श्री अनिल झा,श्री अश्वनी नायक, श्री अंकित पटेल,श्री मति अनीशा बानो, श्रीमती गीता वाल्मीकि, श्रीमती कंचन खरे, अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगर के पथ विक्रेताओं उपस्थित रहे। #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में रामराजा टीम, अछरु माता और तारामाई टीमें रहीं विजेता, विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

क्विज प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है - डिप्टी कलेक्टर 
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी अधिकारी डीएटीसीसी श्री रोहन सक्सेना के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, डीएटीसीसी एवं शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 निवाड़ी में किया गया। लिखित प्रश्न पत्र के आधार पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली जिले की छह टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया। इसके बाद नगर परिषद ऑडिटोरियम में ऑडियो-विजुअल राउंड आयोजित हुआ।

प्रतियोगिता में विजेता टीमों के क्रम में प्रथम स्थान पर रामराजा टीम, द्वितीय स्थान पर अछरु माता टीम एवं तृतीय स्थान पर तारामाई टीम रही। उपविजेता टीमों में प्रथम स्थान पर शक्ति भैरों टीम, द्वितीय स्थान पर हरदौल टीम एवं तृतीय स्थान पर मां गिद्ध वाहिनी टीम रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी क्विज प्रतियोगिता सुश्री स्वाति सिंह ने कहा कि पर्यटन क्विज विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ उन्हें अपने जिले, प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि निवाड़ी जिला ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध है और विद्यार्थियों को इसकी विरासत के बारे में जानना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना भी अपने आप में एक उपलब्धि है। क्विज प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है। उन्होंने विजेता टीमों के साथ सभी प्रतिभागियों को निरंतर अध्ययन एवं नई जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री अरविंद रघुवंशी, लोकसेवा प्रबंधक श्री नितेश जैन, प्रबंधक श्री गिरीश मौर्य, प्रबंधक श्री प्रिंस शर्मा, सहायक नोडल अधिकारी श्री राजेश पटेरिया, क्विज मास्टर श्री अंजनी चतुर्वेदी सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, अध्यापक, शिक्षक, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्विज मास्टर श्री अंजनी चतुर्वेदी एवं प्राचार्य श्री वीके पुरोहित ने किया।

#jansamparkMP #niwari

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में रामराजा टीम, अछरु माता और तारामाई टीमें रहीं विजेता, विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित क्विज प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है - डिप्टी कलेक्टर -- कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी अधिकारी डीएटीसीसी श्री रोहन सक्सेना के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, डीएटीसीसी एवं शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 निवाड़ी में किया गया। लिखित प्रश्न पत्र के आधार पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली जिले की छह टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया। इसके बाद नगर परिषद ऑडिटोरियम में ऑडियो-विजुअल राउंड आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में विजेता टीमों के क्रम में प्रथम स्थान पर रामराजा टीम, द्वितीय स्थान पर अछरु माता टीम एवं तृतीय स्थान पर तारामाई टीम रही। उपविजेता टीमों में प्रथम स्थान पर शक्ति भैरों टीम, द्वितीय स्थान पर हरदौल टीम एवं तृतीय स्थान पर मां गिद्ध वाहिनी टीम रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी क्विज प्रतियोगिता सुश्री स्वाति सिंह ने कहा कि पर्यटन क्विज विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ उन्हें अपने जिले, प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि निवाड़ी जिला ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध है और विद्यार्थियों को इसकी विरासत के बारे में जानना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना भी अपने आप में एक उपलब्धि है। क्विज प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है। उन्होंने विजेता टीमों के साथ सभी प्रतिभागियों को निरंतर अध्ययन एवं नई जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री अरविंद रघुवंशी, लोकसेवा प्रबंधक श्री नितेश जैन, प्रबंधक श्री गिरीश मौर्य, प्रबंधक श्री प्रिंस शर्मा, सहायक नोडल अधिकारी श्री राजेश पटेरिया, क्विज मास्टर श्री अंजनी चतुर्वेदी सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, अध्यापक, शिक्षक, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्विज मास्टर श्री अंजनी चतुर्वेदी एवं प्राचार्य श्री वीके पुरोहित ने किया। #jansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत प्रथम शुक्रवार का निरीक्षण
--
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग उप सचिव ओ. एल. मंडलोई के निर्देशन, आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर जमुना भिड़ें जिला निवाड़ी के सान्निध्य में लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल से जिला नोडल अधिकारी प्रवीण मण्डलोई सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा निरीक्षण के प्रथम दिवस शासकीय उमावि ओरछा, शा. पीएम श्री कन्या उमावि निवाड़ी, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01निवाड़ी तथा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास निवाड़ी का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी विद्यालय सुचारू रूप से संचालित मिले एवं समस्त शैक्षिक /गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित मिला कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में छात्राओं से संवाद स्थापित करके उनके भोजन व्यवस्था रसोई ग्रह की साफ सफाई खाद्यान्न भंडारण छात्राओं को मिलने वाली सुविधाएं जैसे बिस्तर पलंग टेबल कुर्सी स्टाफ फंड के विषय में संवाद स्थापित किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा संतुष्टि प्रकट की गई साथ ही संचालक महोदय द्वारा भोजन का स्वयं प्राप्त करके परीक्षण किया गया एवं प्रत्येक विद्यालय को निर्देशित किया गया की विद्यालय में नामांकन बढ़ाएं, ड्रॉप आउट दर को कम करें, शासन की सभी योजनाओं  का लाभ सभी पात्र विद्यार्थियों को प्राप्त होना चाहिए, जैसे  निशुल्क साइकिल वितरण,  पुस्तक वितरण,लैपटॉप वितरण, निशुल्क स्कूटी वितरण एवं विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों का प्रति शुक्रवार को आप सभी से डाटा प्राप्त किया जाएगा एवं सतत मॉनिटीरिंग की जाएगी l निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक रोहित शुक्ला उपस्थित रहे।

#JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #JansamparkMP #niwari

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत प्रथम शुक्रवार का निरीक्षण -- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग उप सचिव ओ. एल. मंडलोई के निर्देशन, आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर जमुना भिड़ें जिला निवाड़ी के सान्निध्य में लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल से जिला नोडल अधिकारी प्रवीण मण्डलोई सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा निरीक्षण के प्रथम दिवस शासकीय उमावि ओरछा, शा. पीएम श्री कन्या उमावि निवाड़ी, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01निवाड़ी तथा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास निवाड़ी का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी विद्यालय सुचारू रूप से संचालित मिले एवं समस्त शैक्षिक /गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित मिला कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में छात्राओं से संवाद स्थापित करके उनके भोजन व्यवस्था रसोई ग्रह की साफ सफाई खाद्यान्न भंडारण छात्राओं को मिलने वाली सुविधाएं जैसे बिस्तर पलंग टेबल कुर्सी स्टाफ फंड के विषय में संवाद स्थापित किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा संतुष्टि प्रकट की गई साथ ही संचालक महोदय द्वारा भोजन का स्वयं प्राप्त करके परीक्षण किया गया एवं प्रत्येक विद्यालय को निर्देशित किया गया की विद्यालय में नामांकन बढ़ाएं, ड्रॉप आउट दर को कम करें, शासन की सभी योजनाओं का लाभ सभी पात्र विद्यार्थियों को प्राप्त होना चाहिए, जैसे निशुल्क साइकिल वितरण, पुस्तक वितरण,लैपटॉप वितरण, निशुल्क स्कूटी वितरण एवं विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों का प्रति शुक्रवार को आप सभी से डाटा प्राप्त किया जाएगा एवं सतत मॉनिटीरिंग की जाएगी l निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक रोहित शुक्ला उपस्थित रहे। #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 'शिक्षकों के साथ संवाद'

#Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 'शिक्षकों के साथ संवाद' #Bhopal

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

*ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक 5 से 8 अगस्त 2026 तक भोपाल में*

ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा - संस्कृति सचिव श्री अग्रवाल

*ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव 6-7 अगस्त को रवींद्र भवन में*

'ज्ञान भारतम', 'प्रोजेक्ट मौसम' और 'प्रोजेक्ट बृहत्तर भारत' पर विशेष प्रदर्शनियां

*हेरिटेज वॉक, शिकारा राइड, बर्ड वाचिंग सहित भोपाल की स्थानीय गतिविधियों का मिलेगा आनंद*

*विश्व धरोहर स्थल सांची और भीमबेटका का प्रतिनिधि करेंगे भ्रमण*

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 5 से 8 अगस्त 2026 तक भोपाल में ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने, ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कलात्मक परंपराओं तथा सभ्यतागत विरासत को प्रदर्शित करेगा। ब्रिक्स के सदस्य देशों के संस्कृति मंत्री, उपमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। सचिव श्री अग्रवाल ने इस आयोजन की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि बैठक के पहले दो दिन 5 और 6 अगस्त को अधिकारी स्तर पर नीतिगत प्रारूपों और विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है, जबकि 7 और 8 अगस्त को संस्कृति मंत्रियों एवं उपमंत्रियों के स्तर पर विचार-विमर्श कर अंतिम सहमति बनाई जाएगी। इससे पूर्व प्रथम चरण में सदस्य देशों के साथ वर्चुअल बैठक में शुरुआती प्रारूप पर चर्चा हुई थी, जिसके बाद वाराणसी में आयोजित दूसरी बैठक में प्रतिनिधियों ने गहन मंथन किया था। अब भोपाल में आयोजित तीसरी और अंतिम बैठक घोषणा-पत्र पर सभी देशों की औपचारिक मुहर लगाएगी।

सचिव श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत ने ब्रिक्स देशों के बीच निरंतर और संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दो प्रमुख दूरगामी प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं। भारत ने एक 'साझा ब्रिक्स डिजिटल प्लेटफॉर्म' विकसित करने का प्रस्ताव रखा है, जिस पर कलाकारों की निर्देशिका, रचनात्मक उद्योगों की जानकारी, पांडुलिपियों और स्थापत्य विरासत का एकीकृत दस्तावेजीकरण उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही भारत ने यूनेस्को में संयुक्त या बहुराष्ट्रीय नामांकनों को बढ़ावा देने की पहल की है। वर्तमान व्यवस्था में प्रत्येक देश प्रतिवर्ष केवल एक राष्ट्रीय नामांकन ही भेज सकता है, ऐसे में 'प्रोजेक्ट मॉनसून', बौद्ध परंपरा और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से जुड़े साझा मंदिर स्थापत्य को अन्य देशों के साथ मिलकर वैश्विक पहचान दिलाई जाएगी।

आयोजन में नीतिगत बैठकों के साथ-साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान और जन-भागीदारी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रवींद्र भवन में बेलारूस, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया और भारत सहित अन्य सदस्य देशों के सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जिन्हें देखने के लिए आम नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, सम्मेलन में तीन प्रमुख प्रदर्शनियां लगाई गई हैं—'ज्ञान भारतम्' (पांडुलिपियों के संरक्षण, डिजिटलीकरण और AI अध्ययन पर आधारित), 'यूनेस्को बहुराष्ट्रीय नामांकन' (प्रोजेक्ट मॉनसून पर केंद्रित) और 'मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत'। संस्कृति सचिव श्री अग्रवाल ने सभी से इन कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों का अवलोकन कर वैश्विक सांस्कृतिक विविधता का प्रत्यक्ष अनुभव करने का आग्रह भी किया है।

सम्मेलन के पहले दिन 5 अगस्त की शाम को प्रतिनिधि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (IGRMS) का दौरा करेंगे, जहां पॉटरी (मृदा शिल्प) प्रदर्शनी में उनका पारंपरिक स्वागत किया जाएगा और स्वदेशी शिल्प व पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के लाइव प्रदर्शन दिखाए जाएंगे। इसके बाद प्रतिनिधि ट्राइबल हैबिटेट में 'नागा हाउस' और 'हिमालयी गांव' का गाइडेड भ्रमण कर वहां की वास्तुकला, जीवन शैली व सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात वीथि संकुल में औपचारिक दीप प्रज्वलन ('अल्वीलाक्कू') व दीर्घाओं के भ्रमण के बाद प्रेक्षागृह में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कथक नृत्य, पारंपरिक सामुदायिक नृत्य और भारत की विविध पारंपरिक व जनजातीय पोशाकों को प्रदर्शित करने वाला एक फैशन शो प्रस्तुत किया जाएगा।

तीसरी ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक में 6 अगस्त 2026 को, ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों के घोषणापत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इनमें सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा, संग्रहालय, सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और ब्रिक्स देशों के बीच लोगों से लोगों का जुड़ाव शामिल है। कार्य समूह की सिफारिशें मंत्रस्तरीय बैठक के दौरान संस्कृति मंत्रियों के विचार का आधार बनेंगी। शाम को, रवींद्र भवन, भोपाल में ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यह कार्यक्रम आम जनता के लिए खुला रहेगा और भाग लेने वाले देशों की समृद्ध और विविध प्रदर्शन कला परंपराओं को देखने का अवसर प्रदान करेगा।

रविन्द्र भवन में 7 अगस्त में शाम को प्रमुख 'ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव 2026' आयोजित किया जाएगा, जो भारत और सदस्य ब्रिक्स देशों के प्रख्यात संगीतकारों और कलाकारों को एक साथ लाने वाला एक विशेष रूप से तैयार किया गया सहयोगात्मक संगीतमय कार्यक्रम है। कार्यक्रम की शुरुआत "सर्वे भवन्तु सुखिनः" के आह्वान के साथ होगी, जिसके बाद हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय परंपराओं का उत्सव मनाता हुआ "कलर्स ऑफ इंडियन म्यूजिक" प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "ब्रिक्स पीस सॉन्ग - पीस इज द लैंग्वेज ऑफ द लैंड" (BRICS Peace Song - Peace is the Language of the Land) होगा, जो भाग लेने वाले ब्रिक्स देशों की एक संगीतमय यात्रा प्रस्तुत करेगा। इसमें बेलारूस, ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात की संगीतमय परंपराओं का समावेश होगा। कार्यक्रम में भव्य आर्केस्ट्रा प्रस्तुतियां "पीस टू ऑल, हार्मनी टू ऑल" और "क्रेस्केंडो ऑफ यूनिटी" भी शामिल होंगी।

*'अमृतस्य मध्य प्रदेश' की विशेष आकर्षक प्रस्तुति*
संस्कृति विभाग द्वारा  'ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव 2026'  की अंतिम और भव्य प्रस्तुति के रूप में "अमृतस्य मध्य प्रदेश – एक अलौकिक सांस्कृतिक महायात्रा" का मंचन किया जाएगा। विख्यात कोरियोग्राफर सुश्री मैत्रेयी पहाड़ी के कुशल निर्देशन में 125 से अधिक सिद्धहस्त कलाकारों द्वारा प्रस्तुत यह नृत्य-संरचना ॐ की अनादि ध्वनि के साथ मध्य प्रदेश की जीवंत आत्मा को सजीव करेगी। यह महायात्रा भीमबेटका, सांची और खजुराहो के यूनेस्को वैभव से लेकर चित्रकूट के 'राम-पथ गमन' तथा उज्जैन के संदीपनि आश्रम की 'कृष्ण-लीला' तक का पावन सफर तय कराती है। इसमें ग्वालियर, ओरछा व मांडू के ऐतिहासिक किलों की गाथा, महेश्वरी-चंदेरी के वस्त्र-शिल्प का लालित्य, तथा बैगा, मटकी व बधाई जैसे समृद्ध जनजातीय लोक-नृत्यों का उल्लास समाहित है। भोपाल की झीलों से लेकर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन, ओंकारेश्वर के अध्यात्म और माँ नर्मदा की महाआरती से सराबोर यह प्रस्तुति अतिथियों को 'सिंहस्थ कुंभ 2028' का भव्य आध्यात्मिक निमंत्रण भी प्रदान करेगी।

ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक 8 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। मंत्री ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के बीच सांस्कृतिक विरासत, संग्रहालयों, रचनात्मक अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करेंगे। यह बैठक 'ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की घोषणा' को अपनाने के साथ समाप्त होगी, जो ब्रिक्स ढांचे के भीतर बेहतर सांस्कृतिक सहयोग के लिए एक साझा दृष्टिकोण और भविष्य का रोडमैप निर्धारित करेगी।

*यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 'सांची' की सांस्कृतिक यात्रा*
 मंत्रस्तरीय बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला के अवलोकन के लिए सांची के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रतिनिधि 'बुद्ध जंबूदीप' का भ्रमण करेंगे और तत्पश्चात विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप का एक विशेष गाइडेड टूर लेंगे। यात्रा के दौरान प्रतिनिधि चेतियागिरी मंदिर में दर्शन के साथ-साथ योग एवं ध्यान सत्र में भाग लेंगे। शाम को बौद्ध इतिहास और कला पर आधारित एक आकर्षक 3D प्रोजेक्शन मैपिंग तथा लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा।

9 अगस्त 2026 को, इच्छुक विदेशी प्रतिनिधियों के लिए यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भीमबेटका शैलाश्रय (Bhimbetka Rock Shelters) के लिए एक वैकल्पिक भ्रमण की व्यवस्था की गई है। यह यात्रा दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण प्रागैतिहासिक सांस्कृतिक परिदृश्यों में से एक और भारत की असाधारण शैल कला (रॉक आर्ट) विरासत का अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगी।

*हेरिटेज वॉक, शिकारा राइड, बर्ड वाचिंग सहित भोपाल की स्थानीय गतिविधियों का मिलेगा आनंद*
   औपचारिक बैठकों के साथ-साथ, भोपाल के ऐतिहासिक वैभव और प्राकृतिक सौंदर्य से डेलीगेट्स को रूबरू कराने के लिए कई मनोरम गतिविधियों का आयोजन किया गया है। शहर के समृद्ध और जीवंत इतिहास को करीब से महसूस कराने के लिए 5 और 8 अगस्त को प्रतिनिधियों के लिए 'हेरिटेज वॉक' आयोजित की जाएगी। प्रकृति और पक्षी प्रेमियों के लिए 7 अगस्त को 'बर्ड वाचिंग' का विशेष सत्र रखा गया है, जबकि 6 और 7 अगस्त को डेलीगेट्स भोपाल की प्रसिद्ध झील (बोट क्लब) पर सुकूनभरी 'शिकारा राइड' का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के उत्कृष्ट हस्तशिल्प और स्थानीय कलाकृतियों की खरीदारी के लिए 7 अगस्त को प्रतिनिधियों के 'शॉपिंग' की विशेष व्यवस्था की गई है।

*प्रतिनिधि प्रदेश के प्रमाणिक व्यंजनों का चखेंगे स्वाद*
   आगंतुक प्रतिनिधियों को मध्य प्रदेश की समृद्ध पाक कला और अनूठे जायके का अनुभव कराने के लिए विशेष व्यंजनों का प्रबंध किया गया है। इस आयोजन में मालवी, बुंदेली और निमाड़ी जैसी आंचलिक शैलियों के प्रामाणिक स्थानीय व क्षेत्रीय व्यंजनों का समावेश किया गया है। डेलीगेट्स को पारंपरिक दाल बाफ़ला, निमोना, रिकमच, गुइया की सब्जी, चंबल का थोपा, चंदिया, बड़ा और स्वास्थ्यवर्धक मिलेट्स पर आधारित कोदो व कुटकी जैसे प्रामाणिक व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों के स्वाद और प्राथमिकताओं का ध्यान रखते हुए वेस्टर्न (पश्चिमी) और ओरिएंटल व्यंजनों की भी भव्य श्रृंखला परोसी जाएगी।

यह सम्मेलन भारत की सांस्कृतिक विविधता, सभ्यतागत विरासत, कलात्मक उत्कृष्टता और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर प्रस्तुत करता है। तीसरी ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक, तीसरी ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक, ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सवों, सार्वजनिक प्रदर्शनियों, आधिकारिक रात्रिभोजों और सांस्कृतिक यात्राओं का व्यापक मीडिया कवरेज भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता की दृश्यता (visibility) को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा और ब्रिक्स सदस्य तथा भागीदार देशों के बीच संवाद, आपसी सम्मान, सांस्कृतिक विविधता और स्थायी मित्रता के साझा मूल्यों को रेखांकित करेगा।

#JansamparkMP #niwari

*ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक 5 से 8 अगस्त 2026 तक भोपाल में* ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा - संस्कृति सचिव श्री अग्रवाल *ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव 6-7 अगस्त को रवींद्र भवन में* 'ज्ञान भारतम', 'प्रोजेक्ट मौसम' और 'प्रोजेक्ट बृहत्तर भारत' पर विशेष प्रदर्शनियां *हेरिटेज वॉक, शिकारा राइड, बर्ड वाचिंग सहित भोपाल की स्थानीय गतिविधियों का मिलेगा आनंद* *विश्व धरोहर स्थल सांची और भीमबेटका का प्रतिनिधि करेंगे भ्रमण* भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 5 से 8 अगस्त 2026 तक भोपाल में ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने, ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कलात्मक परंपराओं तथा सभ्यतागत विरासत को प्रदर्शित करेगा। ब्रिक्स के सदस्य देशों के संस्कृति मंत्री, उपमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। सचिव श्री अग्रवाल ने इस आयोजन की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि बैठक के पहले दो दिन 5 और 6 अगस्त को अधिकारी स्तर पर नीतिगत प्रारूपों और विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है, जबकि 7 और 8 अगस्त को संस्कृति मंत्रियों एवं उपमंत्रियों के स्तर पर विचार-विमर्श कर अंतिम सहमति बनाई जाएगी। इससे पूर्व प्रथम चरण में सदस्य देशों के साथ वर्चुअल बैठक में शुरुआती प्रारूप पर चर्चा हुई थी, जिसके बाद वाराणसी में आयोजित दूसरी बैठक में प्रतिनिधियों ने गहन मंथन किया था। अब भोपाल में आयोजित तीसरी और अंतिम बैठक घोषणा-पत्र पर सभी देशों की औपचारिक मुहर लगाएगी। सचिव श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत ने ब्रिक्स देशों के बीच निरंतर और संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दो प्रमुख दूरगामी प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं। भारत ने एक 'साझा ब्रिक्स डिजिटल प्लेटफॉर्म' विकसित करने का प्रस्ताव रखा है, जिस पर कलाकारों की निर्देशिका, रचनात्मक उद्योगों की जानकारी, पांडुलिपियों और स्थापत्य विरासत का एकीकृत दस्तावेजीकरण उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही भारत ने यूनेस्को में संयुक्त या बहुराष्ट्रीय नामांकनों को बढ़ावा देने की पहल की है। वर्तमान व्यवस्था में प्रत्येक देश प्रतिवर्ष केवल एक राष्ट्रीय नामांकन ही भेज सकता है, ऐसे में 'प्रोजेक्ट मॉनसून', बौद्ध परंपरा और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से जुड़े साझा मंदिर स्थापत्य को अन्य देशों के साथ मिलकर वैश्विक पहचान दिलाई जाएगी। आयोजन में नीतिगत बैठकों के साथ-साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान और जन-भागीदारी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रवींद्र भवन में बेलारूस, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया और भारत सहित अन्य सदस्य देशों के सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जिन्हें देखने के लिए आम नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, सम्मेलन में तीन प्रमुख प्रदर्शनियां लगाई गई हैं—'ज्ञान भारतम्' (पांडुलिपियों के संरक्षण, डिजिटलीकरण और AI अध्ययन पर आधारित), 'यूनेस्को बहुराष्ट्रीय नामांकन' (प्रोजेक्ट मॉनसून पर केंद्रित) और 'मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत'। संस्कृति सचिव श्री अग्रवाल ने सभी से इन कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों का अवलोकन कर वैश्विक सांस्कृतिक विविधता का प्रत्यक्ष अनुभव करने का आग्रह भी किया है। सम्मेलन के पहले दिन 5 अगस्त की शाम को प्रतिनिधि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (IGRMS) का दौरा करेंगे, जहां पॉटरी (मृदा शिल्प) प्रदर्शनी में उनका पारंपरिक स्वागत किया जाएगा और स्वदेशी शिल्प व पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के लाइव प्रदर्शन दिखाए जाएंगे। इसके बाद प्रतिनिधि ट्राइबल हैबिटेट में 'नागा हाउस' और 'हिमालयी गांव' का गाइडेड भ्रमण कर वहां की वास्तुकला, जीवन शैली व सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात वीथि संकुल में औपचारिक दीप प्रज्वलन ('अल्वीलाक्कू') व दीर्घाओं के भ्रमण के बाद प्रेक्षागृह में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कथक नृत्य, पारंपरिक सामुदायिक नृत्य और भारत की विविध पारंपरिक व जनजातीय पोशाकों को प्रदर्शित करने वाला एक फैशन शो प्रस्तुत किया जाएगा। तीसरी ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक में 6 अगस्त 2026 को, ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों के घोषणापत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इनमें सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा, संग्रहालय, सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और ब्रिक्स देशों के बीच लोगों से लोगों का जुड़ाव शामिल है। कार्य समूह की सिफारिशें मंत्रस्तरीय बैठक के दौरान संस्कृति मंत्रियों के विचार का आधार बनेंगी। शाम को, रवींद्र भवन, भोपाल में ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यह कार्यक्रम आम जनता के लिए खुला रहेगा और भाग लेने वाले देशों की समृद्ध और विविध प्रदर्शन कला परंपराओं को देखने का अवसर प्रदान करेगा। रविन्द्र भवन में 7 अगस्त में शाम को प्रमुख 'ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव 2026' आयोजित किया जाएगा, जो भारत और सदस्य ब्रिक्स देशों के प्रख्यात संगीतकारों और कलाकारों को एक साथ लाने वाला एक विशेष रूप से तैयार किया गया सहयोगात्मक संगीतमय कार्यक्रम है। कार्यक्रम की शुरुआत "सर्वे भवन्तु सुखिनः" के आह्वान के साथ होगी, जिसके बाद हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय परंपराओं का उत्सव मनाता हुआ "कलर्स ऑफ इंडियन म्यूजिक" प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "ब्रिक्स पीस सॉन्ग - पीस इज द लैंग्वेज ऑफ द लैंड" (BRICS Peace Song - Peace is the Language of the Land) होगा, जो भाग लेने वाले ब्रिक्स देशों की एक संगीतमय यात्रा प्रस्तुत करेगा। इसमें बेलारूस, ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात की संगीतमय परंपराओं का समावेश होगा। कार्यक्रम में भव्य आर्केस्ट्रा प्रस्तुतियां "पीस टू ऑल, हार्मनी टू ऑल" और "क्रेस्केंडो ऑफ यूनिटी" भी शामिल होंगी। *'अमृतस्य मध्य प्रदेश' की विशेष आकर्षक प्रस्तुति* संस्कृति विभाग द्वारा 'ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव 2026' की अंतिम और भव्य प्रस्तुति के रूप में "अमृतस्य मध्य प्रदेश – एक अलौकिक सांस्कृतिक महायात्रा" का मंचन किया जाएगा। विख्यात कोरियोग्राफर सुश्री मैत्रेयी पहाड़ी के कुशल निर्देशन में 125 से अधिक सिद्धहस्त कलाकारों द्वारा प्रस्तुत यह नृत्य-संरचना ॐ की अनादि ध्वनि के साथ मध्य प्रदेश की जीवंत आत्मा को सजीव करेगी। यह महायात्रा भीमबेटका, सांची और खजुराहो के यूनेस्को वैभव से लेकर चित्रकूट के 'राम-पथ गमन' तथा उज्जैन के संदीपनि आश्रम की 'कृष्ण-लीला' तक का पावन सफर तय कराती है। इसमें ग्वालियर, ओरछा व मांडू के ऐतिहासिक किलों की गाथा, महेश्वरी-चंदेरी के वस्त्र-शिल्प का लालित्य, तथा बैगा, मटकी व बधाई जैसे समृद्ध जनजातीय लोक-नृत्यों का उल्लास समाहित है। भोपाल की झीलों से लेकर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन, ओंकारेश्वर के अध्यात्म और माँ नर्मदा की महाआरती से सराबोर यह प्रस्तुति अतिथियों को 'सिंहस्थ कुंभ 2028' का भव्य आध्यात्मिक निमंत्रण भी प्रदान करेगी। ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक 8 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। मंत्री ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के बीच सांस्कृतिक विरासत, संग्रहालयों, रचनात्मक अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करेंगे। यह बैठक 'ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की घोषणा' को अपनाने के साथ समाप्त होगी, जो ब्रिक्स ढांचे के भीतर बेहतर सांस्कृतिक सहयोग के लिए एक साझा दृष्टिकोण और भविष्य का रोडमैप निर्धारित करेगी। *यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 'सांची' की सांस्कृतिक यात्रा* मंत्रस्तरीय बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला के अवलोकन के लिए सांची के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रतिनिधि 'बुद्ध जंबूदीप' का भ्रमण करेंगे और तत्पश्चात विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप का एक विशेष गाइडेड टूर लेंगे। यात्रा के दौरान प्रतिनिधि चेतियागिरी मंदिर में दर्शन के साथ-साथ योग एवं ध्यान सत्र में भाग लेंगे। शाम को बौद्ध इतिहास और कला पर आधारित एक आकर्षक 3D प्रोजेक्शन मैपिंग तथा लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा। 9 अगस्त 2026 को, इच्छुक विदेशी प्रतिनिधियों के लिए यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भीमबेटका शैलाश्रय (Bhimbetka Rock Shelters) के लिए एक वैकल्पिक भ्रमण की व्यवस्था की गई है। यह यात्रा दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण प्रागैतिहासिक सांस्कृतिक परिदृश्यों में से एक और भारत की असाधारण शैल कला (रॉक आर्ट) विरासत का अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगी। *हेरिटेज वॉक, शिकारा राइड, बर्ड वाचिंग सहित भोपाल की स्थानीय गतिविधियों का मिलेगा आनंद* औपचारिक बैठकों के साथ-साथ, भोपाल के ऐतिहासिक वैभव और प्राकृतिक सौंदर्य से डेलीगेट्स को रूबरू कराने के लिए कई मनोरम गतिविधियों का आयोजन किया गया है। शहर के समृद्ध और जीवंत इतिहास को करीब से महसूस कराने के लिए 5 और 8 अगस्त को प्रतिनिधियों के लिए 'हेरिटेज वॉक' आयोजित की जाएगी। प्रकृति और पक्षी प्रेमियों के लिए 7 अगस्त को 'बर्ड वाचिंग' का विशेष सत्र रखा गया है, जबकि 6 और 7 अगस्त को डेलीगेट्स भोपाल की प्रसिद्ध झील (बोट क्लब) पर सुकूनभरी 'शिकारा राइड' का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के उत्कृष्ट हस्तशिल्प और स्थानीय कलाकृतियों की खरीदारी के लिए 7 अगस्त को प्रतिनिधियों के 'शॉपिंग' की विशेष व्यवस्था की गई है। *प्रतिनिधि प्रदेश के प्रमाणिक व्यंजनों का चखेंगे स्वाद* आगंतुक प्रतिनिधियों को मध्य प्रदेश की समृद्ध पाक कला और अनूठे जायके का अनुभव कराने के लिए विशेष व्यंजनों का प्रबंध किया गया है। इस आयोजन में मालवी, बुंदेली और निमाड़ी जैसी आंचलिक शैलियों के प्रामाणिक स्थानीय व क्षेत्रीय व्यंजनों का समावेश किया गया है। डेलीगेट्स को पारंपरिक दाल बाफ़ला, निमोना, रिकमच, गुइया की सब्जी, चंबल का थोपा, चंदिया, बड़ा और स्वास्थ्यवर्धक मिलेट्स पर आधारित कोदो व कुटकी जैसे प्रामाणिक व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों के स्वाद और प्राथमिकताओं का ध्यान रखते हुए वेस्टर्न (पश्चिमी) और ओरिएंटल व्यंजनों की भी भव्य श्रृंखला परोसी जाएगी। यह सम्मेलन भारत की सांस्कृतिक विविधता, सभ्यतागत विरासत, कलात्मक उत्कृष्टता और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर प्रस्तुत करता है। तीसरी ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक, तीसरी ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक, ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सवों, सार्वजनिक प्रदर्शनियों, आधिकारिक रात्रिभोजों और सांस्कृतिक यात्राओं का व्यापक मीडिया कवरेज भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता की दृश्यता (visibility) को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा और ब्रिक्स सदस्य तथा भागीदार देशों के बीच संवाद, आपसी सम्मान, सांस्कृतिक विविधता और स्थायी मित्रता के साझा मूल्यों को रेखांकित करेगा। #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026