हमीरपुर: बिवांर थाना क्षेत्र के बांधुर मार्ग में दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
गुरुवार की दोपहर 2 बजे जनपद जालौन थाना कदौरा के परसहवां गांव का युवक राजू पुत्र राम सिंह बाइक से अपने गांव जा रहा था। बिवार के चंदौली अहीर गांव का युवक साहिल पुत्र रामविलास यादव बाइक से बिवार आ रहे थे तभी बांधुर मार्ग पर भवानी दिन वर्मा के मकान के सामने दोनों बाइको की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत होने से दोनों युवक घायल हो गए।