हमीरपुर: मुख्यालय में नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं का लगा जमावड़ा, विधि-विधान संग मां की पूजा-अर्चना कर हुई स्थापना
गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों और घरों में मां शैलपुत्री की पूजा की गई। तड़के से ही देवी भक्तों का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। विधि विधान संग मां का पूजन व आरती कर मंगलकामना की। घरों में कलश स्थापना कर व्रत भी रखा। जिले भर के देवी मंदिरो में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों में भव्य सजावट की गई।