Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
No video available

#Media interaction

28.9k views | Bhiwani, Bhiwani | Jul 21, 2021

MORE NEWS

ज्येष्ठ व षाढ़ के दो महीनों में सीवर से कॉकरोच निकलना आम : सांसद धर्मबीर सिंह
अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने के सवाल पर ली चुटकी...

ज्येष्ठ व षाढ़ के दो महीनों में सीवर से कॉकरोच निकलना आम : सांसद धर्मबीर सिंह अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने के सवाल पर ली चुटकी...

Bhiwani, Bhiwani | Jun 16, 2026

क्या बोले जीडी बख्शी सुनें...
अमेरिका को मलाल तक नही !

क्या बोले जीडी बख्शी सुनें... अमेरिका को मलाल तक नही !

Bhiwani, Bhiwani | Jun 16, 2026

थाना तोशाम पुलिस ने घर में चोरी की वारदात के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी से सोने-चांदी के आभूषण बरामद, एक आपचारिक बालक को पुलिस संरक्षण में लिया गया।*

पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जिले में घरों में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना तोशाम पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

गांव धारण निवासी व्यक्ति ने थाना तोशाम में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 09 जून को वह अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान दिनांक 15.06. 2026 को थाना तोशाम पुलिस के मुख्य सिपाही अजय कुमार ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त एक आपचारिक बालक को पुलिस संरक्षण में लिया गया। पूछताछ एवं जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त *आरोपी सुमित पुत्र राजबीर निवासी गांव धारण, जिला भिवानी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।*

*पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुमित के कब्जे से चोरी किए गए एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पाजेब तथा एक सिल्वर ब्रेसलेट बरामद किए गए हैं।*

पूछताछ में आरोपी सुमित ने खुलासा किया कि उक्त आभूषण नाबालिग लडके के द्वारा घर से चोरी कर उसे दिए गए थे।

गिरफ्तार आरोपी सुमित को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता, 
जिला पुलिस भिवानी।

थाना तोशाम पुलिस ने घर में चोरी की वारदात के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी से सोने-चांदी के आभूषण बरामद, एक आपचारिक बालक को पुलिस संरक्षण में लिया गया।* पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जिले में घरों में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना तोशाम पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गांव धारण निवासी व्यक्ति ने थाना तोशाम में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 09 जून को वह अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दिनांक 15.06. 2026 को थाना तोशाम पुलिस के मुख्य सिपाही अजय कुमार ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त एक आपचारिक बालक को पुलिस संरक्षण में लिया गया। पूछताछ एवं जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त *आरोपी सुमित पुत्र राजबीर निवासी गांव धारण, जिला भिवानी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।* *पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुमित के कब्जे से चोरी किए गए एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पाजेब तथा एक सिल्वर ब्रेसलेट बरामद किए गए हैं।* पूछताछ में आरोपी सुमित ने खुलासा किया कि उक्त आभूषण नाबालिग लडके के द्वारा घर से चोरी कर उसे दिए गए थे। गिरफ्तार आरोपी सुमित को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता, जिला पुलिस भिवानी।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 16, 2026

भिवानी के हुडा पार्क में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में 122 लोगों ने उठाया लाभ, डेंगू-मलेरिया के प्रति किया जागरूक
जागरूकता ही है बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा व कारगर हथियार : चेयरमैन कन्हैया लाल
भिवानी, 16 जून : स्थानीय हुडा पार्क में मंगलवार को भारत लेबोरेटरी द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस जनहितैषी पहल में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी सेहत की जांच करवाई। कैंप के दौरान एसोसिएशन के कुशल टेक्नीशियनों द्वारा पहुंचे हुए सभी 122 मरीजों की ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर की मुफ्त जांच की गई। जांच करने के साथ-साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की महत्वपूर्ण सलाह भी दी। बदलते मौसम और मानसून के आगमन को देखते हुए कैंप में पहुंचे लोगों को मलेरिया और डेंगू जैसी घातक बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नागरिकों को विस्तार से समझाते हुए अपील की कि वे घरों के आसपास या छतों पर पानी बिल्कुल भी इक_ा न होने दें। कूलर, पुराने टायरों, टूटे बर्तनों और गमलों की नियमित सफाई करें ताकि मच्छरों का लार्वा न पनप सके। अपने आसपास और घर के भीतर पूरी साफ-सफाई रखें। एसोसिएशन के चेयरमैन कन्हैया लाल, प्रधान सुरेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व प्रधान विनोद कौशिक व पूर्व सचिव तपन प्रसाद शर्मा ने कहा कि इस तरह के कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना और मौसमी बीमारियों से बचाना है। जागरूकता ही इन बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा व कारगर हथियार है। शिविर को सफल बनाने में संस्था के सेक्रेटरी राकेश शर्मा, महावीर प्रसाद, परवीन कुमार सहित एसोसिएशन के अन्य सम्मानित सदस्यों का योगदान रहा। वही स्थानीय निवासियों ने एसोसिएशन की इस नि:स्वार्थ सेवा की जमकर सराहना की है।

भिवानी के हुडा पार्क में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में 122 लोगों ने उठाया लाभ, डेंगू-मलेरिया के प्रति किया जागरूक जागरूकता ही है बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा व कारगर हथियार : चेयरमैन कन्हैया लाल भिवानी, 16 जून : स्थानीय हुडा पार्क में मंगलवार को भारत लेबोरेटरी द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस जनहितैषी पहल में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी सेहत की जांच करवाई। कैंप के दौरान एसोसिएशन के कुशल टेक्नीशियनों द्वारा पहुंचे हुए सभी 122 मरीजों की ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर की मुफ्त जांच की गई। जांच करने के साथ-साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की महत्वपूर्ण सलाह भी दी। बदलते मौसम और मानसून के आगमन को देखते हुए कैंप में पहुंचे लोगों को मलेरिया और डेंगू जैसी घातक बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नागरिकों को विस्तार से समझाते हुए अपील की कि वे घरों के आसपास या छतों पर पानी बिल्कुल भी इक_ा न होने दें। कूलर, पुराने टायरों, टूटे बर्तनों और गमलों की नियमित सफाई करें ताकि मच्छरों का लार्वा न पनप सके। अपने आसपास और घर के भीतर पूरी साफ-सफाई रखें। एसोसिएशन के चेयरमैन कन्हैया लाल, प्रधान सुरेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व प्रधान विनोद कौशिक व पूर्व सचिव तपन प्रसाद शर्मा ने कहा कि इस तरह के कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना और मौसमी बीमारियों से बचाना है। जागरूकता ही इन बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा व कारगर हथियार है। शिविर को सफल बनाने में संस्था के सेक्रेटरी राकेश शर्मा, महावीर प्रसाद, परवीन कुमार सहित एसोसिएशन के अन्य सम्मानित सदस्यों का योगदान रहा। वही स्थानीय निवासियों ने एसोसिएशन की इस नि:स्वार्थ सेवा की जमकर सराहना की है।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 16, 2026

भिवानी के सनफ्लैग मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मनाया पहला स्थापना दिवस
एक साल में 250 से अधिक सफल ऑपरेशन कर बचाई जानें : डा. दिनेश सनसनवाल
भिवानी, 16 जून : स्थानीय सनफ्लैग मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपना एक सफल वर्ष पूरा होने पर पहला स्थापना दिवस बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में केक काटा गया और भर्ती मरीजों के बीच फल बांटकर खुशियां साझा की गई। इस मौके पर अस्पताल के मैडिकल डायरेक्टर डा. दिनेश सनसनवाल ने बताया कि आज भिवानी में े हॉस्पिटल को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस एक साल के भीतर हमने 250 के नजदीक बेहद जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए हैं। इनमें प्रसूति विभाग के दूरबीन वाले ऑपरेशन, कुछ ओपन सर्जरी, घुटना बदलना और यूरोलॉजी विभाग से जुड़े पीसीएनएल जैसे बड़े ऑपरेशन शामिल हैं। इसके अलावा मैडिसिन विभाग में सांप के काटे हुए और जहर पी चुके गंभीर मरीजों का भी समय पर इलाज कर उन्हें नया जीवन दिया गया है। डा. सनसनवाल ने कहा कि उन्होंने यह अस्पताल भिवानी जिले के लोगों को सुलभ, आधुनिक और सस्ता इलाज उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खोला था। पहले यहां के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रोहतक या हिसार की तरफ दौडऩा पड़ता था, लेकिन अब यह विश्वस्तरीय सुविधा उन्हें अपने ही शहर में, एक ही छत के नीचे मिल रही है। अस्पताल के प्रशासक डा. राजकुमार तंवर ने प्रसूति विभाग की प्राथमिकताओं पर बात करते हुए कहा कि हमारे प्रसूति विभाग में पहली प्राथमिकता नॉर्मल डिलीवरी को दी जाती है। डा. साक्षी मल्होत्रा इस जिम्मेदारी को बेहद कुशलता और लगन के साथ निभा रही हैं। पिछले दिनों अस्पताल में ऐसी महिलाओं की भी सुरक्षित व नॉर्मल डिलीवरी करवाई गई, जिन्हें अन्य अस्पतालों ने सिजेरियन की बात कह दी थी। हमारा लक्ष्य अनावश्यक ऑपरेशनों से मरीजों को बचाना है। स्थापना दिवस के मौके पर अस्पताल के भविष्य के विजन को साझा करते हुए विभागीय प्रशासक डा. संजय कलकल ने कहा कि जल्द ही हमारा हॉस्पिटल एनएबीएच प्रमाणित होने वाला है और अस्पताल के पैनल भी आने वाले हैं। इसके बाद यहा मरीजों को कैशलेस इलाज जैसी बेहतरीन सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को और अधिक राहत मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन ने अपनी सफलता का श्रेय यहां के समर्पित स्टाफ को देते हुए कहा कि हमारे पास बेहद उत्तम और प्रशिक्षित स्टाफ है, जो मरीजों की 24 घंटे देखभाल करता है और उन्हें अस्पताल में भी घर जैसा माहौल व अहसास देता है। इस अवसर पर अस्पताल की सफाई और सुव्यवस्थित प्रबंधों की भी सराहना की गई, जो मरीजों के जल्द ठीक होने में मददगार साबित हो रहे हैं।

भिवानी के सनफ्लैग मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मनाया पहला स्थापना दिवस एक साल में 250 से अधिक सफल ऑपरेशन कर बचाई जानें : डा. दिनेश सनसनवाल भिवानी, 16 जून : स्थानीय सनफ्लैग मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपना एक सफल वर्ष पूरा होने पर पहला स्थापना दिवस बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में केक काटा गया और भर्ती मरीजों के बीच फल बांटकर खुशियां साझा की गई। इस मौके पर अस्पताल के मैडिकल डायरेक्टर डा. दिनेश सनसनवाल ने बताया कि आज भिवानी में े हॉस्पिटल को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस एक साल के भीतर हमने 250 के नजदीक बेहद जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए हैं। इनमें प्रसूति विभाग के दूरबीन वाले ऑपरेशन, कुछ ओपन सर्जरी, घुटना बदलना और यूरोलॉजी विभाग से जुड़े पीसीएनएल जैसे बड़े ऑपरेशन शामिल हैं। इसके अलावा मैडिसिन विभाग में सांप के काटे हुए और जहर पी चुके गंभीर मरीजों का भी समय पर इलाज कर उन्हें नया जीवन दिया गया है। डा. सनसनवाल ने कहा कि उन्होंने यह अस्पताल भिवानी जिले के लोगों को सुलभ, आधुनिक और सस्ता इलाज उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खोला था। पहले यहां के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रोहतक या हिसार की तरफ दौडऩा पड़ता था, लेकिन अब यह विश्वस्तरीय सुविधा उन्हें अपने ही शहर में, एक ही छत के नीचे मिल रही है। अस्पताल के प्रशासक डा. राजकुमार तंवर ने प्रसूति विभाग की प्राथमिकताओं पर बात करते हुए कहा कि हमारे प्रसूति विभाग में पहली प्राथमिकता नॉर्मल डिलीवरी को दी जाती है। डा. साक्षी मल्होत्रा इस जिम्मेदारी को बेहद कुशलता और लगन के साथ निभा रही हैं। पिछले दिनों अस्पताल में ऐसी महिलाओं की भी सुरक्षित व नॉर्मल डिलीवरी करवाई गई, जिन्हें अन्य अस्पतालों ने सिजेरियन की बात कह दी थी। हमारा लक्ष्य अनावश्यक ऑपरेशनों से मरीजों को बचाना है। स्थापना दिवस के मौके पर अस्पताल के भविष्य के विजन को साझा करते हुए विभागीय प्रशासक डा. संजय कलकल ने कहा कि जल्द ही हमारा हॉस्पिटल एनएबीएच प्रमाणित होने वाला है और अस्पताल के पैनल भी आने वाले हैं। इसके बाद यहा मरीजों को कैशलेस इलाज जैसी बेहतरीन सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को और अधिक राहत मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन ने अपनी सफलता का श्रेय यहां के समर्पित स्टाफ को देते हुए कहा कि हमारे पास बेहद उत्तम और प्रशिक्षित स्टाफ है, जो मरीजों की 24 घंटे देखभाल करता है और उन्हें अस्पताल में भी घर जैसा माहौल व अहसास देता है। इस अवसर पर अस्पताल की सफाई और सुव्यवस्थित प्रबंधों की भी सराहना की गई, जो मरीजों के जल्द ठीक होने में मददगार साबित हो रहे हैं।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 16, 2026