नावकोठी: पंचायत सरकार भवन विष्णुपुर में सहयोग शिविर का आयोजन
नावकोठी के विष्णुपुर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुरुआत डीटीओ बेगूसराय राजीव कुमार ने करते हुए कहा कि सरकार की स्पष्ट सोच है कि लोगों के जन समस्याओं का समाधान 30 दिनों के अंदर होना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न जन समस्याओं से जुड़े मामले का निष्पादन किया गया एवं लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं का कार्ड वितरण किया गया।