गोरखपुर: गोरखपुर में फोरलेन पर भीषण हादसा, दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक-खलासी जिंदा जले
गोरखपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के अजवनिया इलाके में कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरा ट्रक आग का गोला बन गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्