भभुआ: सोनहन बाजार में बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, मौके पर पहुंचे जिप सदस्य लल्लू पटेल
Bhabua, Kaimur | Oct 15, 2024 सोनहन बाजार में बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति का सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जो यह घटना मंगलवार की सुबह 6:00 बजे की बताई जाती है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि सोनहन गांव निवासी स्वर्गीय जगरनाथ राम का 55 वर्षीय पुत्र हीरा राम बताया जाता है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई है।