हुज़ूर: भोपाल के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Feb 10, 2025 भोपाल के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला एक युवक आठवीं कक्षा की छात्रा को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। उसने छात्रा को एक कमरे में बंधक बनाकर रेप किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो हत्या कर देगा। घटना एक महीने पुरानी है| सोमवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है|