हुज़ूर: सीएम ने भोपाल एम्स में हृदय प्रत्यारोपण करवाने वाले दिनेश मालवीय से की मुलाकात
Huzur, Bhopal | Feb 10, 2025 CM डॉ मोहन यादव ने सोमवार को एम्स भोपाल में 16 दिन पहले हृदय प्रत्यारोपण (हार्टट्रांसप्लांट) करवाने वाले मरीज दिनेश मालवीय से मुलाकात की।उन्होंने मरीज के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और कहा कि यह सफल ट्रांसप्लांट अंगदान के महत्व को दर्शाता है।मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार अंगदान और देहदान को प्रोत्साहित करने के लिए नई योजनाएं लागू करेगी|