विदिशा नगर: मंगलवार को सागर पुलिया के पास तीसरी रेल लाइन पर अज्ञात ट्रेन की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत,GRP ने शव मरचुरी मे रखा
मंगलवार को सागर पुलिया के नजदीक एक व्यक्ति बीना की ओर से भोपाल की ओर जाने वाली अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से तीसरी रेलवे लाइन पर मृत हो गया। उसके छत बिछत शव को जिला अस्पताल के मरचुरी रूम में रखवाया गया है। जीआरपी विदिशा के हेड कांस्टेबल शिवराज यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए मृतक की पहचान करने में प्रयास करने की बात कही।