विदिशा नगर: कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में 69 आवेदकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर बताई गई अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं
नवागत कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के मार्गदर्शन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में 69 आवेदकों के द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। अपर कलेक्टर अनिल डामोर सहित अन्य के द्वारा मौके पर 30 आवेदनों का निराकरण किया गया है शेष लंबित आवेदनों पर समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।