विदिशा नगर: पुरनपुरा क्षेत्र में चल रही भागवत कथा के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने केंद्र सरकार द्वारा लागू CAA कानून को बताया सही
विदिशा में पुरनपुरा क्षेत्र में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के कथावाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय अपनी सुमधुर वाणी से भागवत कथा का वचन कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए सीएए कानून को लेकर कहा कि यह राष्ट्रीय हित का कानून है। देश के सभी नागरिक जो देश को अपना मानते हैं। उन्हें इस कानून का पालन भी करना चाहिए।