विदिशा नगर: मंगलवार को अटलबिहारी मेडिकल कालेज के जूनियर डॉक्टरो ने काली पट्टी बांधकर किया काम,मांगे पूरी न होने पर जाएगे हडताल पर
विदिशा अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांगों के संबंध में मंगलवार को भी काली पट्टी बांधकर कार्य किया। वहीं अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। शासन स्तर से बातचीत विफल होने पर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे। जिससे मेडिकल कॉलेज की तमाम स्वास्थ्य व्यवस्थाएं गड़बड़ा जाएंगी।