सांगानेर: जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह के एक शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग की वारदात करने वाले एक गिरोह के शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। थाना अधिकारी महेश सर ने बताया कि वारदात के आसपास के इलाके में लगे सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज करने के बाद गिरोह के शातिर बदमाश संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।