बांगरमऊ: मियागंज में मामूली कहासुनी पर मारपीट, दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, महिला सहित तीन लोग घायल
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बीते शुक्रवार देर रात 10 बजे के करीब मियागंज कस्बे के भुपति खेड़ा मोहल्ले में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में हिना (30), जिलेदार (45) और उनका बेटा इकरार (17) शामिल हैं। सभी को तुरंत मियागंज सीएचसी मे