बुलंदशहर: बुलंदशहर में 5 हजार घरों को मिलेगी पीएनजी, इंडियन ऑयल और अडानी गैस बिछा रही पाइपलाइन, सिलेंडर से मिलेगी राहत
बुलंदशहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इस परियोजना से आने वाले समय में करीब पांच हजार घरों को गैस संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। इंडियन ऑयल-अडानी गैस द्वारा यह कार्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है, जानकारी बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे दी गई।