#बलिया में #विधान_परिषद #निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले #वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान से पहले #जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और #पुलिस_अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में मतदान एवं पुलिस कर्मियों की संयुक्त ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को #निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने, मतपेटियों की सीलिंग और चुनावी प्रपत्रों की प्रक्रिया सावधानीपूर्वक पूरी करने तथा मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश दिए गए। डीएम ने चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी, जबकि एसपी ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए। ब्रीफिंग के बाद #डीएम और #एसपी ने मॉडर्न तहसील सदर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए बनाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिले के 54 मतदेय स्थलों पर मतदान की तैयारियों के बीच प्रशासन ने मतदाताओं से बिना किसी भय या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
#followerseveryone #nonfollowersviewers #all
#BalliaNews #MLCElection2026 #ElectionSecurity #DistrictAdministration #UttarPradeshPolice