#बलिया के #बेल्थरारोड में #शिक्षक और #स्नातक #एमएलसी #चुनाव को लेकर क्षेत्रीय #विधायक #हंसू_राम ने मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार को डीएवी इंटर कॉलेज और #जीएमएएम इंटर कॉलेज पहुंचकर उन्होंने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की और #मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश रखते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। विधायक ने पदोन्नति, वेतन विसंगति, पेंशन बहाली, कौशल विकास और रोजगार जैसे मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाने और प्रभावी पैरवी का भरोसा दिलाया। वहीं, जीएमएएम इंटर कॉलेज प्रिंसिपल मो. मोबिन ने विधायक द्वारा कालेज में किए गए सड़क एवं प्रकाश के विकास कार्य को विस्तार से बताया। #डीएवी इंटर कॉलेज #प्रधानाचार्य #शिवशंकर प्रसाद #कुसुमाकर ने शिक्षक सम्मान, संस्थान के विकास और क्षेत्र में कराए गए कार्यों को सामने रखा। अब देखना होगा कि शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं के बीच विधायक की यह सक्रियता भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन को कितना मजबूत करती है।
#followerseveryone #nonfollowersviewers #all
#BalliaNews #BeltharaRoad #BJP #MLCElection #HanshuRam