मुज़फ्फरनगर: कांग्रेस की 'किसान नौजवान बचाओ यात्रा' मुजफ्फरनगर में रोकी गई, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हंगामा
कांग्रेस की “किसान नौजवान बचाओ यात्रा” को प्रशासन ने कंपनी बाग पर रोक दिया। बिना अनुमति का हवाला देते हुए पुलिस ने यात्रा को घेर लिया, जिससे कार्यकर्ता भड़क उठे। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक के बाद धक्का-मुक्की हुई। विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। देर रात तक क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।