झांसी: आदर्श आचार संहिता लगते ही झांसी महानगर में लगी राजनैतिक होर्डिंग उतारी गई
Jhansi, Jhansi | Mar 16, 2024 दरअसल लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता शनिवार से लागू कर दी गई है, जिसकी जानकारी होते ही झांसी जिले से लेकर महानगर तक में लगी राजनैतिक होर्डिंग, बैनर, पोस्टर को उतार दिया गया है। इसके अलावा झांसी महानगर के इलाइट चौराहा पर लगी राजनैतिक होर्डिंग्स को नगर निगम के अधिकारियों द्वारा उतार दिया गया है।