झांसी: उल्दन थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान व कुछ लोगो के बीच हुए झगड़े के बारे में एसपी सिटी ने दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | Mar 16, 2024 उल्दन थाना क्षेत्र में विगत दिनों देररात्रि दो पक्षों में विवाद हो गया था। एसपी सिटी ने बताया कि ग्राम प्रधान ब उन्हीं के कुछ लोगों में आपस में ही धक्का मुक्की हुई है। मामला थाने के संज्ञान में आने पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्यवाही की है। यदि कोई पीड़ित या किसी भी पक्ष के द्वारा तहरीर दी जाती है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी।