झांसी: बबीना पुलिस ने अवैध तमंचा व 2 कारतूस के साथ एक अभियुक्त को हरिजन कॉलोनी ग्राम खेलार से किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Mar 16, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झांसी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बबीना पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार को हरिजन कॉलोनी ग्राम खेलार से एक अभियुक्त करन वाल्मीकि को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस बरामद हुए हैं।