भंडरिया: रमकंडा-भंडरिया मार्ग पर रोदो में भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर घायल
गढ़वा जिले के रमकंडा-भंडरिया मुख्य मार्ग पर रोदो गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान भंडरिया थाना क्षेत्र के रोदो गांव निवासी भोला सिंह के 35 वर्षीय जनेस्वर सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि जनेस्वर सिंह अपने घर से बाइक से रंका थाना क्षेत्र के तमगे कला