गोला: गजपुर खुशबू हत्याकांड में नया मोड़, मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या के गंभीर आरोप लगाए, साजिश की जांच की मांग की
गजपुर में हुए खुशबू हत्याकांड में मामला अब नया मोड़ लेता दिख रहा है। मृतका की मां शीला देवी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे दहेज हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी तीन साल पहले उपेंद्र से हुई थी और तब से ही उसे दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। मां के अनुसार, ससुर और देवर अक्सर शराब के नशे में मारपीट और गाली-गलौज करते थे।