कोरबा: खाद, बीज और कीटनाशक के लिए नए नियमों पर व्यापारियों ने दर्ज कराई आपत्ति
Korba, Korba | Apr 28, 2026 छत्तीसगढ़ के कोरबा में खाद, बीज और कीटनाशक व्यापारियों ने सरकार के नए नियमों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के सामने एकत्र हुए व्यापारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर अपनी नाराजगी जताई।व्यापारी संघ के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में व्यापारियों ने “बंद... बंद... बंद...” के नारे लगाए और दुकानों को पूरी तरह बंद रखा।