मोहनलालगंज: सतर्क पुलिस ने बचाई जान, 15 दिन से लापता युवक परिवार से मिला
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की जान बचाई। 13 अप्रैल की रात गश्त के दौरान गोपाल खेड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर संदिग्ध हालत में पटरी पर चलते युवक को पुलिस ने तत्परता से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पूछताछ में युवक ने खुद को राम हरि निवासी करौली, राजस्थान बताया, जो 15 दिन से लापता था।