फिरोज़ाबाद: गांव इटोली में ट्रांसफार्मर से कटिया तार हटाने को लेकर हुई मारपीट, दो महिलाओं समेत 4 लोग हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव इटोली में बिजली के ट्रांसफार्मर पर कटिया तार हटने को लेकर दलबीर और डोली लाल नामक दों पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। जिसमे दलबीर पक्ष की तरफ से दों महिलाएं समेत 4 लोग जख़्मी हुई है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर जाँच शुरू कर दी है।