फिरोज़ाबाद: सांथी पुल के समीप स्विफ्ट कार ने टेम्पो और बाइक में मारी टक्कर, 4 लोग घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के सांथी पुल के समीप स्विफ्ट कार ने बाइक और टेम्पो में टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो सवार दो लोग और बाइक सवार दो लोग समेत चार लोग घायल हुये है। मोके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।