एटा: सकीट राधे नगर निवासी सैनिक ने परिवार को बचाने के लिए प्रशासन से लगाई गुहार, सार्वजनिक गली पर अवैध कब्जे का आरोप
Etah, Etah | May 12, 2026 एटा देश की सीमा पर तैनात सकीट कस्बा राधे नगर निवासी सैनिक ने अपने परिवार को दबंगों से बचाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। सैनिक का आरोप है कि उनके घर के पीछे की सार्वजनिक गली पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे उनके परिवार को परेशानी हो रही है और उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं। लिखित शिकायत करते कार्रवाई की मांग की है।