खजनी: वायरल फोटो से बढ़ा विवाद: बेलघाट में हंगामा, थाने पहुंचे सैकड़ों लोग; शिक्षक निलंबित, वीडियो जारी कर मांगी माफी
गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने बुधवार को बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। तस्वीर को लेकर लोगों में नाराजगी इतनी बढ़ गई कि सैकड़ों की संख्या में लोग बेलघाट थाने पहुंच गए और संबंधित शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। मामला पुलिस तक पहुंचा तो प्रशासन भी हरकत में आ गया और कुछ ही घंटों में विभागीय कार्रावाई की गई।