मुज़फ्फरनगर: पुरकाजी बाजार में प्रशासन के आदेशों की अनदेखी, साप्ताहिक बंदी के दिन भी बाजार रहा गुलजार
पुरकाजी में गुरुवार को साप्ताहिक बंदी पूरी तरह बेअसर नजर आई जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के स्पष्ट आदेशों के बावजूद अधिकांश दुकानें खुली रहीं और बाजार में सामान्य दिनों की तरह कारोबार चलता रहा।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हर सप्ताह नियमों का उल्लंघन होता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते।अब सवाल यह है कि आखिर प्रशासनिक आदेशों का पालन कौन कराएगा