चूरू: ताइक्वांडो में चूरू के आठ खिलाड़ियों ने हासिल की अंतरराष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट डिग्री
Churu, Churu | Oct 23, 2026 ताइक्वांडो के क्षेत्र में चूरू जिले के आठ खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इन खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल स्थित कुक्कीवॉन (कुक्किवों ) वर्ल्ड ताइक्वांडो हेडक्वार्टर द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण कर यह गौरव हासिल किया।