खंडवा में शुक्रवार सुबह के एक हादसे में बोलेरो ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि कार इंदिरा सागर बांध के बाहरी हिस्से में 200 फीट नीचे गिरी हैं। जिससे कि पावर स्टेशन की रिटेनिंग वॉल क्षतिग्रस्त हो गई हैं। रिटेनिंग वॉल ना होती तो कार सीधे टरबाइन से आने वाले पानी में बह जाती।